मॉडल टाउन इलाके से एक बदमाश ने खुद को फंसते देख एक पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तान दी थी, लेकिन तभी उसके दूसरे साथी पुलिस कर्मी ने चुस्ती दिखा पैर में गोली मार दबोचा लिया। आरोपी की पहचान प्रेम कुमार के तौर पर हुई। वह महिलाओं को असली गहने दिखाकर नकली बेच देता था। पुलिस ने इसके पास से पिस्तोल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक एएसआई उपेंद्र प्रिंस रोड पर पिकेट लगाकर जांच कर रहे थे। शाम को बाइक पर आ रहे दो लोग पुलिस को देख यूटर्न ले भागने की कोशिश कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर रुकने की हिदायत दी। कांस्टेबल अजीत ने स्कूटी सवार आरोपी को पकड़ लिया। बदमाश ने कांस्टेबल पर पिस्तौल तान दी।
यह देख उपेंद्र ने सरकारी पिस्टल निकालकर बदमाश के बाएं पैर की जांघ में गोली मार दी जिसमें वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। इस बीच दूसरा आरोपी स्कूटी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया वे जालसाजी के लिए महिलाओं को टारगेट करते हैं। उन्हें सस्ते में सोना बेचने का लालच देकर झांसे में लेते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/32zyrE6
August 29, 2020 at 05:30AM
No comments:
Post a Comment