Amazon

Wednesday, August 26, 2020

परमिट, लाइसेंस और आरसी की वैधता खत्म होने पर नहीं कटेगा 31 दिसंबर तक चालान

सूबे में कोरोना महामारी के चलते सरकार ने ट्रांसपोर्टर्स को राहत दी है। सरकार ने परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी को रिन्यू कराने की डेट 31 दिसंबर बढ़ा दी है। इस दौरान काेई चालान नहीं होगा। केंद्रीय मंत्रालय के नए निर्देशों के बाद सूबे के परिवहन विभाग ने पहली फरवरी और उसके बाद से खत्म हुए परमिटों, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

इस संबंधी ट्रांसपोर्ट विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है। परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि इस संबंधी एक पत्र डीजीपी पंजाब को भी भेजा गया है, ताकि चेकिंग के दौरान लोगों को तंग नहीं किया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी हिदायतें दे दी गई हैं।

परिवहन विभाग ने डीजीपी को भेजा पत्र
परिवहन विभाग ने प‌त्र के जरिये डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी (ट्रैफिक), सभी डीसी, एसएसपी और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि वाहनों की चेकिंग के दौरान लोगों व ट्रांसपोर्टरों को तंग न किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।

https://ift.tt/3ht45tf
August 26, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment