Amazon

Wednesday, August 26, 2020

15 उपभोक्ताओं ने डाली थी कुंडी, 8 के मीटर पाए गए टेंपर्ड, 6.50 लाख लगाया जुर्माना

पावरकॉम की इंफोर्समेंट विंग इस समय काफी सक्रिय है। हर रोज सुबह 4 बजे बिजली चोरों को पकड़ने के लिए निकल पड़ते हैं। सीएमडी ए वेणु प्रसाद के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस फॉर इलेक्ट्रिसिटी थेफ्ट पॉलिसी के तहत हर रोज बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को इंफोर्समेंट विंग की 6 टीमों ने मकसूदां, सराए खास व करतारपुर के आसपास गांवों में 300 कनेक्शनों की जांच की और 15 बिजली चोरी के केस पकड़े।

8 उपभोक्ताओं ने मीटरों को टेंपर करवाया हुआ था। जिनको 6.50 लाख रुपए जुर्माना किया गया। डिप्टी चीफ इंजीनियर इंफोर्समेंट विंग रजित शर्मा ने बताया कि टीमें सुबह 4 बजे रवाना कर दी गई थी और 5 बजे बिजली चोरी करने वालों को पकड़ा। डिप्टी चीफ इंजीनियर रजत शर्मा ने बताया कि इंफोर्समेंट विंग की टीमों ने मकसूदा, करतारपुर, सराय खास, अमानत पुर, दुगरी, फरीदपुर एरिया में छापेमारी की गई।
मीटरों को भी करवाया जा रहा चेक : रजित शर्मा
डिप्टी चीफ इंजीनियर रजित शर्मा ने बताया कि रेड करने गई टीमों को लीड एडिशनल सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, इंफोर्समेंट कपूरथला कर रहे थे।मंगलवार को 15 उपभोक्ताओं ने डायरेक्ट कुंडी डाली हुई थी और 8 उपभोक्ताओं के शक के आधार पर मीटर उतारे गए, जिन्हें एमई लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा गया। मीटर टेंपर किए हुए थे। बिजली चोरी करने वाले और मीटरों के साथ छेडछाड़ कर 6.50 लाख रुपए जुर्माना किया गया है। बिजली चोरी करने वालों पर इंडियन इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 consumers had dumped latch, 8 k meters found tempered, fined 6.50 lakh

https://ift.tt/31rbiEj
August 26, 2020 at 04:43AM

No comments:

Post a Comment