Amazon

Saturday, January 2, 2021

मनचले सड़क पर तंग करते थे तो युवती ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, दोनों टांगे टूटीं

शहर के भीड़भाड़ वाले संविधान चौक (बीएमएसी चौक) में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे 22 साल की लड़की ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस ने लड़की को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लड़की ने कहा कि उसे एक हफ्ते से लड़के तंग कर रहे थे। तंग कर उसने यह कदम उठाया है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. हरवीन कौर ने कहा कि लड़की की दोनों टांगें टूट गई हैं। रीढ़ की हड्डी में भी चोट लगी हो सकती है। इसलिए सीटी स्कैन करवाई जा रही है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

लड़की ने किसी लड़के का नाम फिलहाल नहीं बताया है। लड़की ने बताया कि लड़के रास्ते में उसे छेड़ते थे, गालियां निकालते थे, जिस कारण वह परेशान हो गई थी। शुक्रवार को वह दफ्तर से निकली तो दो युवक उसके पीछे लग गए। एसएचओ ने पूछा कि इस बारे पुलिस या अपने परिवार को क्यों नहीं बताया तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।

लड़की चौक में गिरी तो ट्रैफिक कम था, पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया

संविधान चौक में ट्रैफिक विंग के एएसआई राज कुमार ने बताया कि शाम को वे अपनी टीम के साथ चौक में ड्यूटी दे रहे थे तभी देखा कि एक लड़की ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। जब लड़की गिरी, तब सड़क पर ट्रैफिक नहीं था। लड़की को तुरंत अपने स्टाफ की मदद से उठा कर सिविल अस्पताल में लेकर आए। सूचना मिलने पर थाना नई बारादरी के एसएचओ रविंदर कुमार पहुंच गए। लड़की से एसएचओ ने बात की तो भावुक हो गई। लड़की ने कहा कि वह सोढल एरिया की रहने वाली है। मिलाप चौक के पास एक संस्थान में जॉब करती है।

बाइक पर करते थे पीछा

वह रुटीन में घर से दफ्तर स्कूटी पर आती थी, मगर आज पैदल ही आई थी। शाम पांच बजे छुट्टी के बाद पैदल ही निकली थी। घर जाने की बजाय वह सीधे फ्लाईओवर पर आ गई और यहां से छलांग लगा दी। एसएचओ ने लड़की से पूछा कि बेटा तुम ने ऐसा क्यों किया तो बोली-सर मुझे एक हफ्ते से 4 लड़के तंग करते थे। वे दफ्तर के बाहर से ही उसके पीछे आने लगते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When they used to bother on the road, the girl jumped from the flyover, both legs were broken.

https://ift.tt/3859wfo
January 02, 2021 at 04:21AM

No comments:

Post a Comment