Amazon

Sunday, August 23, 2020

आत्मा शुद्धि व मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है क्षमा याचना: ज्योति

जैन साध्वी मंजुला ज्योति पुराना हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान है। पर्यूषण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी दिवस,संवत्सी दिवस मनाया गया। साध्वी ने बताया कि क्षमा शब्द मानवीय जीवन की आधार शिला है। जिसके जीवन में क्षमा है वहीं महानता को प्राप्त कर सकता है। क्षमावाणी दिवस हमें आपस में वैर-भेदभाव मिटाकर प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए।

हम दूसरों को भी क्षमा कर सके यही भाव मन में रखना चाहिए। सभी यज्ञों में जय यज्ञ श्रेष्ठ है। क्योंकि इसमें तन-मन की शुद्धि और आत्मा पावन होती है। पर्यूषण महापर्व में सरकारी नियमों की पालना करते हुए वाचना की गई। पर्यूषण पर्व साध्वी वसुधा महाराज ने व्रतों की अठाई की। साध्वी ने आठ दिनों केवल पानी पर रह कर तपस्या की।

इसके अतिरिक्त और अनेक भाई-बहन अठाइया, एकासना जप-तप की अराधना की व पर्यूषण पर्व में भाई-बहनों के घरों में 12 घंटे का नमोकार महामंत्र का जाप निरंतर चला। क्षमावाणी दिवस पर साध्वी ने समस्त समाज से कहा कि कभी भी, कहीं भी और किसी भी प्रकार से अगर हमने आपका मन दुखाया हो तो हमें क्षमा करें। इस अवसर पर प्रधान एनके जैन, राजेश जैन, विकास जैन, वीवी जैन, साक्षी जैन, मधु जैन सुनीता जैन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Apology is the path to soul purification and salvation: Jyoti

https://ift.tt/3hm7IAR
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment