Amazon

Sunday, August 23, 2020

कच्ची मिट्टी फाउंडेशन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया कार्य

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कच्ची मिट्टी फाउंडेशन की ओर से इंदिरा कालोनी में महिलाओं द्वारा अचार का कार्य शुरू किया गया। जिसकी शुरूआत एडीसी राहुल नरवाल ने की। इस दाैरान रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर भी उपस्थित थे। फाउंडेशन अध्यक्ष सुरजभान सैन ने बताया कि कच्ची मिट्टी फाउंडेशन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर जानकारी के अभाव में पीछे रह जाती है। फाउंडेशन महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करेगी। एडीसी राहुल नरवाल ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से यह अच्छी व नई पहल है इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में एडीसी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हंसा देवी, ललिता देवी, विमल वैद्य, सुनील कौशिक, रायचंद सिंगला, राजकुमार, इंदु गुप्ता, मनीषा आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34pCrta
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment