Amazon

Monday, August 24, 2020

एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने वाला चिट्टे और साथियों सहित गिरफ्तार, केस

स्पेशल टास्क फोर्स बठिंडा रेंज की टीम ने शनिवार शाम को एनएफएल के गेट नंबर एक के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार लोगों को 40 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती भी शामिल है। चारों के खिलाफ थाना थर्मल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान सिमरजीत सिंह निवासी गांव तपाखेड़ा जिला मुक्तसर, नवदीप सिंह निवासी छापियांवाली जिला मुक्तसर, रूपिंदर सिंह निवासी शामखेड़ा मुक्तसर व मनप्रीत कौर निवासी गुरूसर मुक्तसर के तौर पर हुई है। आरोपी सिमरजीत सिंह पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। सिमरजीत सिंह दो महीने पहले एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था, जो पुलिस टीम को वांछित था।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को एसटीएफ की टीम गोनियाना रोड स्थित एनएफएल के गेट नंबर एक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दाैरान पुलिस ने शक के आधार पर स्विफ्ट डिजायर नंबर पीबी-30डब्लूयू-7461 को रोककर उसमें सवार सिमरजीत सिंह, नवदीप सिंह, रूपिंदर सिंह व मनप्रीत कौर की तलाशी ली, तो उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी उक्त हेरोइन अमृतसर से खरीदकर लेकर आए थे।
इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि सिमरजीत सिंह पर पहले भी एनडीपीएस के तीन, धोखाधड़ी का एक और इरादा ए हत्या का एक मामला दर्ज है जो दो महीने पहले एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:33AM

No comments:

Post a Comment