भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव के संबंध में सुल्तानपुर लोधी में 3 दिवसीय धार्मिक समागम में पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। यह जानकारी एसएचओ सर्बजीत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर विभिन्न मोहल्लों में 3 दिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और विशाल शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया था।
डीएसपी सरवन सिंह बल, एसएचओ सर्बजीत सिंह, सिटी इंचार्ज एएसआई रंजीत शर्मा और पुलिस कर्मचारियों को सत्गुरु वाल्मीकि प्रकट उत्सव कमेटी के अध्यक्ष योगेश लाहौरा, विपन नाहर ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एएसआई छिंदर पाल सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई बलकार सिंह, एएसआई अमरजीत सिंह, एएसआई हरीश कुमार, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, सुमन जीत कौर और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TLGcms
November 02, 2020 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment