Amazon

Friday, November 27, 2020

माछीवाड़ा में किसानों को मिला समर्थन

मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी पास किये गए 3 काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान जत्थेबंदियों की तरफ से ‘दिल्ली चलो’ के दिए बुलावे पर आज ऐतिहासिक नगर माछीवाड़ा से भी जत्थे. मनमोहन सिंह खेड़ा व भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान सुखविंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक जत्था दिल्ली रवाना हुआ। वक्ताअों ने बताया कि जत्थे में 20 के करीब ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ इलाके के किसान सारा खाने-पीने का समान ट्रालियों में डाल कर चल पड़े हैं। आंदोलन कर रहे अपने किसान भाइयों के साथ कंधे से कंधा जोड़ केंद्र सरकार का तखता पल्टने में अपना पूरा योगदान डालेंगे। इस मौके जिला उप प्रधान अमरीक सिंह धारीवाल, मनजीत सिंह पवात, गुरमुख सिंह नामधारी, हरबंत सिंह मुत्तों, पूर्व सरपंच गुरविंदर सिंह लुहारियां, गुरदीप सिंह मिलकवाल, गुरदर्शन सिंह, पूर्व सरपंच करमजीत सिंह, रणधीर सिंह सैणी, अजैब सिंह, महिंदर सिंह सैंसोवाल, भ्रमित सिंह अढ्यिाना, सरपंच बलविंदर सिंह राणवां, स्वर्न सिंह मांगट, हरचंद सिंह, स्वर्न सिंह गिल्ल, सिमरनजोत सिंह, शाम सिंह और बलविंदर सिंह समेत बहुत से किसान नेता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3ldZlIO
November 27, 2020 at 05:29AM

No comments:

Post a Comment