Amazon

Monday, November 30, 2020

पंजाब रोडवेज मुलाजिम बोले- हड़ताल की जानकारी दी थी, सैलरी काटी तो प्रदर्शन करेंगे,कहा- कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा

पंजाब रोडवेज मुलाजिम की एक्शन कमेटी और पनबस कलेक्टर वर्कर्ज यूनियन की सयुंक्त मीटिंग कामरेड जसवंत सिंह समरा हॉल में रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई। सरकार द्वारा 26 नवंबर की हड़ताल को लेकर कर्मचारियों की सैलरी काटने के आदेश पर यूनियन के सदस्यों में रोष जताया है। उनका कहना है कि इस हड़ताल के बारे में पहले से ही जानकारी दी गई थी।

इसके बावजूद सैलरी में कटौती की जा रही है। इसको किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि ठेका मुलाजिमों को पक्का करने को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। इस मामले को लेकर 2 दिसंबर को मीटिंग की जा रही है जिसमें मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। इसी के साथ 18 डिपुओं में गेट रैलियां की जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में हुई यूनियन की मीटिंग।

https://ift.tt/36iyUgN
November 30, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment