Amazon

Friday, November 27, 2020

आढ़ती आज दुकानें बंद रख करेंगे किसान आंदोलन का समर्थन

केंद्र सरकार के कृषि कानून खिलाफ किसान जत्थेबंदियों की तरफ से संयुक्त रूप में 26 व 27 नवंबर को दिल्ली जाकर मोदी सरकार खिलाफ आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उसका माछीवाड़ा के आढ़तियों ने भी समर्थन किया है। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलवीर सिंह के नेतृत्व में एकत्रित हुए आढ़तियों के नेता तेजिंदर सिंह कून्नर व हरजिंदर सिंह खेड़ा ने विश्वास दिलाया कि 26 व 27 नवंबर को अनाज मंडी

की दुकानें 2 दिन मुकंमल बंद रखी जाएंगी और किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि यह आंदोलन व्यापारियों, मजदूरों और प्रत्येक वर्ग के सहयोग से केंद्र सरकार खिलाफ शुरु किया गया है और अब 26 और 27 को दिल्ली में मोदी सरकार खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर रुपिंदर सिंह बैनीपाल, गुरनाम सिंह नागरा, हरिंदरमोहण सिंह कालडा, परमिंदर सिंह गुल्यानी, नितिन जैन, टहिल सिंह औजला, अमरीक सिंह औजला, जतीन चौराया, सन्नी सूद, जैदीप सिंह काहलों भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3ldZlIO
November 27, 2020 at 05:26AM

No comments:

Post a Comment