कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों के मद्देनजर तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई में दाखिला की तारीखें बढ़ा दी हैं, अब 26 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई जा सकेगी जबकि पहले यह तारीख 19 अगस्त थी। तकनीकी विभाग ने हाथ के हुनरमंद बनकर उद्योगों में नौकरी के चाहवान विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका दिया है ताकि कोई भी युवा आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित न रह सके।
सरकारी हिदायतों के तहत संक्रमण के मद्देनजर विभागों में आधा स्टाफ ही रोटेशन वाइज आईटीआई में हाजिर हो रहा है, 9 अगस्त से दाखिला शुरू हुआ, लेकिन इससे पहले 6 से लगातार लगातार मिनिस्ट्रियल स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने की वजह से दाखिला प्रक्रिया प्रभावित हुई। इन विपरीत हालातों पर संज्ञान लेते हुए दाखिला की तारीखें बढ़ाई गई है, अब 28 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग की जा सकेगी।
फीस माफी को चाहिए इनकम सर्टिफिकेट
अनुसूचित जाति के विद्यार्थी अब फीस माफी के लिए इनकम सर्टिफिकेट के बिना भी दाखिला फार्म जमा करवा सकेंगे। विभाग ने यह प्रावधान संकट के हालातों के मद्देनजर लिया है, इसके तहत विद्यार्थी को सादे कागज पर अपनी आमदनी संबंधी हल्फनामा (सेल्फ डेकलारेशन) देना होगा जबकि दिसंबर तक आमदनी सर्टिफिकेट जमा करवाया जा सकेगा।
एससी विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में दाखिला नि:शुल्क है, बशर्ते कि पारिवारिक आमदनी 2.50 लाख रुपए सालाना हो। दाखिले के वक्त विद्यार्थियों को फीस माफी के लिए इनकम सर्टिफिकेट जमा करवाना पड़ता है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी विभागों में आधा स्टाफ आने की वजह से सर्टिफिकेट बनने में समय लग रहा है, वहीं हड़ताल से सर्टिफिकेट बन नहीं पा रहे।
रजिस्ट्रेशन को लगाई 10 डेस्क
गवर्नमेंट आईटीआई और गवर्नमेंट वूमेन आईटीआई में विद्यार्थियों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 10 हेल्प डेस्क लगाई गई हैं। यहां सेवारत स्टाफ की ओर से विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा डाक्यूमेंट अपलोड की सुविधा दी गई है। आईटीआई में दाखिला की रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए बेहद कष्टकारी साबित हो रही है। ग्रामीण तो क्या शहरी 8वीं-10वीं पास विद्यार्थी भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में असमर्थ हैं, ऐसे में उनके लिए 200 रुपए खर्च करके साइबर कैफे में जाना सुलभ रहता है लेकिन ऐसे हालातों में कैफे में भीड़ जुटाना भी जोखिम भरा है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध
हेल्प डेस्क की ओर से विद्यार्थियों की दाखिला संबंधी हर समस्या का समाधान किया जा रहा है, वहीं आईटीआई नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थियों के लिए वाट्सएप पर डाक्यूमेंट भेजकर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रावधान दिया गया है। रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ने से भी विद्यार्थियों को फायदा होगा। निर्मल सिंह, प्रिंसिपल वुमेन आईटीआई बठिंडा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:36AM
No comments:
Post a Comment