वीकेंड लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क लगाए और बेवजह सड़क पर घूमने वाले आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। थाना सदर बठिंडा के एसआई चिमन लाल ने बताया कि गांव कटार सिंह वाला के बस स्टैंड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मनप्रीत सिंह निवासी गांव कटार सिंह बिना मास्क लगाए घूम रहा था। जिसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
इसी तरह थाना नथाना के एएसआई संदीप कुमार ने कर्फ्यू के दौरान तरसेम कुमार निवासी भुच्चो मंडी को बेवजह सड़कों पर घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना नेहियांवाला के एएसआई स्वर्ण सिंह ने गांव किल्ली निहाल सिंह वाला में कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे जगसीर सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
वहीं थाना नथाना के एएसआई सुरिंदर पाल सिंह ने गांव नथाना से मोटरसाइकिल सवार भिंदर सिंह, रामदास निवासी नथाना, गुरविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह निवासी तलवंडी साबो, बलविंदर सिंह निवासी गांव बहमण कौर सिंह, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव बहमण जस्सा को बिना मास्क लगाए घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:37AM
No comments:
Post a Comment