निगम की बिल्डिंग एडहॉक कमेटी की सख्ती के एक महीने बाद भी निगम प्रशासन ने बस स्टैंड के पास दोबारा बनी 40 दुकानों वाली अवैध मार्केट को डिच मशीन से ध्वस्त करने की बजाय मंगलवार को सील कर दिया। एटीपी राजिंदर शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा की अगुवाई वाली टीम ने निगम पुलिस बल को साथ लेकर मार्केट के दो एंट्री गेट पर सील लगाने के साथ ही नोटिस चिपका दिया है।
आगे पुलिस बल मुहैया होने पर इस पर डिच चलाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। पूर्व निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने दो साल पहले सिटी में अवैध निर्माण की जांच के दौरान बस स्टैंड के नजदीक बनी 40 अवैध दुकानों को डिच मशीन से अपने सामने ध्वस्त कराया था। लेकिन फिर से ये दुकानें बनकर तैयार हो गईं। इसे लेकर एक माह पहले एडहॉक कमेटी ने एमटीपी परमपाल सिंह से जवाब-तलब कर तत्काल इसे ध्वस्त कराने को कहा था।
सीपी को 3 बार चिट्ठी भेजने पर भी नहीं मिली पुलिस, इसलिए डिच नहीं चली
निगम के एमटीपी परमपाल सिंह ने कहा कि एडहॉक कमेटी द्वारा कार्रवाई का निर्देश देने के बाद कमिश्नर से डेमोलेशन का ऑर्डर लिया था। इससे पहले भी एक बार कार्रवाई हुई थी तब मौके पर निगम टीम का विरोध हुआ था। उस समय के फोटो उनके पास हैं। पुलिस बल के लिए सीपी दफ्तर को 3 बार चिट्ठी भेजी गई, लेकिन पुलिस बल नहीं मिला। मौके पर एंट्री संकरी है, जहां कार्रवाई में समय लगने पर विरोध का खतरा था, इसलिए सीलिंग की कार्रवाई करना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3llJnO3
August 26, 2020 at 04:29AM
No comments:
Post a Comment