Amazon

Wednesday, August 26, 2020

छह लाेगों की माैत, नकोदर के विधायक वडाला और पावरकॉम के एसडीओ समेत 117 लोग संक्रमित

जिले में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5573 हाे गई है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में 117 नए लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 5 का इलाज सिविल और एक का प्राइवेट अस्पताल में हो रहा था। मंगलवार को नकोदर के अकाली विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और पावरकॉम के एक एसडीओ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। न्यू शीतल नगर, संगत सिंह नगर लाडोवाली रोड, न्यू दाना मंडी, गाजी गुला, न्यू डिफेंस काॅलोनी, न्यू संतोखपुरा, जलोटा मोहल्ला नकोदर और शहर के एक और व्यक्ति की मौत हुई है।
जिले में संक्रमण के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 144 पर पहुंच गया है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से 51 लोग बीमार हुए हैं। 59 लोगों को संक्रमण कहां से हुआ, इसकी जानकारी सेहत विभाग के पास नहीं है। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से अब संक्रमित मरीजों के आगे संपर्क में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग को लेकर एक विशेष टीम का भी गठन किया गया है।

इसमें आईटी सैल के भी कर्मचारियों को विशेष रूप से साथ में जोड़ा गया है। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले उन लोगों को ट्रेस करना प्राथमिकता होगी। इन लाेगाें काे समय रहते इलाज मुहैया करवाया जाएगा ताकि मौताें की दर राेकी जा सके।
कोरोनावायरस के कारण जिले में पहली मौत 8 अप्रैल को हुई थी। 4 महीने बाद जिले में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 144 पर पहुंच गया है। हालांकि जिले में होने वाली मौतों में 95 फीसदी लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि होने से पहले वह अन्य बीमारियों के साथ भी लड़ रहे थे। इसके अलावा केवल 5 फीसदी ऐसे मरीज हैं।

जिन्हें कुछ दिन पहले बुखार की शिकायत हुई और उनकी मौत का कारण कोरोनावायरस साबित हुआ। वहीं, सेहत विभाग की रिपोर्ट में अब तक जिले में हुई 144 मौतों में 124 लोग शहर के विभिन्न एरिया के रहने वाले है। केवल 20 लोग शहर सेे बाहर देहात के रहने वाले हैं।

लेवल-3 के मरीज बढ़े, आईसीयू में भर्ती 83 मरीजाें के करवाए टेस्ट

सेहत विभाग की तरफ से कोरोनावायरस से पीड़ित जिन मरीजों को आईसीयू यानी लेवल-3 की कैटेगरी में रखा जा रहा है। उनकी पूरी जांच करने के निर्देश दिए थे। सिविल अस्पताल में मंगलवार तक की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल आईसीयू में भर्ती कुल 83 मरीजों के खून के नमूने लेकर फूल बॉडी और अन्य डीमाइनर टेस्ट तक किए जा चुके हैं। सिविल अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. सतिंदर कौर ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में दाखिल होने वाले हर मरीज का प्राथमिकता पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है।

इसके बाद जिस मरीज की रिपोर्ट में कोरोनावायरस के पहले और बाद में जो बदलाव आए हैं। उसे उसी हिसाब से आगे का ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। वहीं, जानकारी के मुताबिक मंगलवार तक सिविल अस्पताल के मेडिसकन, ट्राॅमा और कोविड आईसीयू में 32 से अधिक मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। पिछले दो दिन में आईसीयू में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

शक्ति सदन पहुंचा कोरोना
कोरोना ने शक्ति सदन में भी दस्तक दे दी है। आईटी डिपार्टमेंट में कार्यरत महिला अधिकारी की रिपोर्ट काेराेना पॉजिटिव आई है। वहीं, बूटा मंडी माॅडल टाउन डिवीजन के एसडीओ काॅमर्शियल अश्विनी कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी डिवीजनों व सब डिवीजनों को सैनिटाइज किया जा रहा है। एक्सईएन दविंदरपाल सिंह ने बताया कि अश्विनी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दोबारा टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

कोरोना से हुई मौतों में 60% शुगर, बीपी पीड़ित
उन मरीजों की पहचान की जा रही है जिन्हें अन्य किसी बीमारी को लेकर कोई समस्या है। कोरोनावायरस से हुई मौतों के मामलों को देखा जाए तो जिन मरीजों को कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद मौत हुई है, उनमें 60 फीसदी ऐसे मरीज थे। जिन्हें शुगर और बीपी की दिक्कत थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
117 people, including six people killed, Nakodar MLA Wadala and Powercom's SDO

https://ift.tt/3aXSa47
August 26, 2020 at 04:27AM

No comments:

Post a Comment