किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने शुक्रवार केंद्र सरकार की ओर से पास किए ऑर्डिनेंसो के खिलाफ ब्यास पुल श्री हरगोबिंदपुर पूरी तरह जाम करके मोदी सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। जिसकी अगुवाई कश्मीर सिंह फत्ता कुल्ला व गुरजीत सिंह वलटोहा ने की। इस मौके पहले गुरुद्वारा धाम साहिब में बैठक को संबोधित करते जत्थेबंदी के राज्य नेता सविंदर सिंह चुताला, कुलदीप सिंह बेगोवाल, हरबंस सिंह रडा मंड ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोविड-19 के नाम पर लोगों को डरा धमका कर देश के जनतक अदारे कॉर्पोरेट घरानों को बेच रही है। देश के एयरपोर्ट पहले ही बेच दिए गए हैं।
डीजल व पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही है और देश के गरीब लोग पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। अब भारतीय रेलवे के रूट, कोयले की खाने और बीमा क्षेत्र में भी निजी कंपनियों की मिलीभगत का राज भी खोल दिया गया है। बिजली शोध एक्ट 2020 जरिए केंद्र सरकार पावर सेक्टर को अपने हाथों में ले रही है।
इस मौके निशान सिंह, सुखजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, सविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, चिमन सिंह, कंवलजीत कौर, दर्शन कौर, अमरजीत कौर, जसवीर कौर, सुदेश कौर, रानी, तरसेम सिंह, शिंगारा सिंह, मलूक सिंह, तरलोक सिंह व अन्य मौजूद थे। नेताओं ने केंद्र व पंजाब सरकार को ताड़ना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इससे पीछे न हटी तो किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 15 अगस्त को पूरे पंजाब के गांवों में बैठकें करवाकर पूरी तैयारी के साथ 7 सितंबर से जेल भरो मोर्चा पंजाब के डीसी केंद्रों से शुरू करेगी। अब देश का खेती सेक्टर भी कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने के लिए खेती ऑर्डिनेंस 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया जिसके साथ खेती मंडी बहुत बुरी तरह तबाह होगी और देश का किसान बुरी तरह से कंगाल हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XcK2XB
August 01, 2020 at 04:52AM
No comments:
Post a Comment