भारतीय जनता पार्टी की बैठक गांव गंदोवाल में सरपंच दीदार सिंह व पूर्व चेयरमैन बगीचा सिंह के नेतृत्व में हुई। जिसमें पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य व जिला जालंधर भाजपा प्रभारी जवाहर खुराना विशेष रूप में शामिल हुए। बैठक में जवाहर खुराना ने कहा कि भाजपा का हर छोटे से छोटा वर्कर जो तनदेही से पार्टी के लिए काम करता है उसे भाजपा पूरा सम्मान देती है।
मोदी सरकार द्वारा की गई कारगुजारियों को घर-घर पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से धारा 370 खत्म कर देश वासियों को एक तोहफा दिया था और अब 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर का नींव पत्थर रखकर सोने पर सुहागा वाली बात है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण ही भारतीय वायु सेना को अत्याधुनिक रफाल विमान पूरे विश्व में भारत देश की ताकत में इजाफा हुआ है। इस मौके सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, निशान सिंह, बलविंदर सिंह, कशमीर सिंह, परमजीत सिंह, प्रताप सिंह व बाज सिंह उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fjHAVI
August 01, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment