Amazon

Saturday, August 1, 2020

प्लेसमेंट कैंप में 23 नौजवानों को दिया रोजगार

डीसी अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के तहत जिले के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए जिले के सभी दस ब्लॉकों में प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो विभाग ने आज टांडा में ब्लॉक स्तरीय प्लेसमैंट कैंप लगाया।

उन्होंने बताया कि इस कैंप में 41 नौजवान रोजगार प्राप्ति के लिए आए, जिनमें से 23 को एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी ने चयनित कर लिया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मुकेरियां व दसूहा में भी प्लेसमेंट कैंप लगाया गया था, जहां क्रमश 67 व 90 नौजवानों का चयन किया गया था। डीसी ने चुने गए नौजवानों को बधाई देते हुए मन लगाकर अपनी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इस तरह के प्लेसमेंट कैंप लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि 24 से 30 सितंबर को भी मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है, जिसमें जिले के 2 हजार से ज्यादा नौजवानों की प्लेसमेंट करवाई जाएगी। जिला रोजगार सृजन व ट्रेनिंग अधिकारी कर्म चंद ने बताया कि जिले के सभी ब्लाकों में ब्यूरो की ओर से प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्यूरो की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा नौजवानों को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कैंप में प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व करियर काउंसलर आदित्य राणा ने भी विशेष योगदान दिया है।

2 अगस्त को मनियारी की दुकानें खोलने की आज्ञा दे सरकार : दीपक नरूला

मनियारी एसोसिएशन के प्रधान दीपक नरूला ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से रक्षाबंधन पर्व पर 2 अगस्त को सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक सभी मिठाई, हलवाई व बेकरी की दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है, जिसका मनियारी एसोसिएशन स्वागत करती है। प्रधान दीपक नरूला ने पंजाब सरकार से अपील की कि 2 अगस्त को मनियारी की दुकानें खोलने की आज्ञा दी जाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं जोकि मनियारी का सामान भी खरीदती हैं, इसके लिए उनकी जरूरत को देखते हुए मनियारी की सभी दुकानें खोलने की आज्ञा दी जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 04:55AM

No comments:

Post a Comment