Amazon

Saturday, August 1, 2020

बिना नोटिस दिए नौकरी से निकालने और वेतन न देने का आरोप, हंगामा

कोरोना महामारी के कारण माछीवाड़ा इलाके के आसपास इंडस्ट्री के आर्थिक हालात बहुत ही बिगड़ते जा रहे हैं और फैक्टरी मालिक बहाने बना कर कर्मचारियों को नौकरी से हटाते जा रहे हैं। कोहाड़ा रोड पर स्थित एक धागा फैक्ट्री के बाहर करीब 8 से अधिक कर्मचारियों ने हंगामा करते आरोप लगाया कि उन को बिना नोटिस दिए एकदम नौकरी से निकाल दिया गया और न ही उनको पिछले 2 महीने की तनख्वाह दी है।

धागा फैक्टरी में काम करते मुलाजिम मनवीर सिंह, कश्मीर सिंह, बलराज सिंह, मनजोत सिंह, सुरिंदरपाल सिंह और अन्यों ने बताया कि वह पिछले 2 वर्ष से इस धागा फैक्ट्री में गार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। लेकिन अचानक उनको मिल के प्रबंधकों ने बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल दिया। कर्मचारियों ने बताया कि नियमों मुताबिक फैक्टरी मालिकों को नौकरी से निकालने से पहले नोटिस देना होता है।

जिससे वह अपना कहीं ओर रोजगार का प्रबंध कर लें इन कर्मचारियों अनुसार कोरोना महामारी कारण पहले ही राज्य अंदर रोजगार नहीं मिल रहे और ऊपर से मिल के प्रबंधकों ने अचानक नौकरी से निकालने कारण वह अपने परिवारों का पालन पोषण कैसे करेंगे। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 2 महीने से तनख्वाह भी नहीं मिली और जो नौकरी से निकालने के आरोप लगाए हैं। उधर, धागा मिल प्रबंधक मिश्रा का कहना था कि फैक्ट्री में पिछले कुछ दिनों से चोरियां हो रही हैं और गार्ड के तौर पर काम करते व्यक्ति अपने ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभा रहे। जिस कारण इन को नौकरी से निकाला गया है। उन्होंने कहा कि इन निकाले गए कर्मचारियों की तनख्वाह 2 दिनों में दे दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/319Fv9N
August 01, 2020 at 04:46AM

No comments:

Post a Comment