केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा लॉकडाउन में गरीब परिवारों के लिए भेजे राशन बांट में गोलमाल की परतें खुलने लगी हैं। अब जगराओं ब्लॉक समिति (बीडीपीओ) की चेयरमैन बलविंदर कौर ने राशन गायब कर खाली बैग रेस्ट रूम में रखने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि कांग्रेसी नेताओं और अफसरों ने गरीबों का राशन गायब किया और उनके न रहने पर खाली बैग रेस्ट रूम के बेड बॉक्स में छिपा दिए।
उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और एसडीएम को की है। चेयरमैन बलविंदर कौर ने बताया कि वह जब अपने दफ्तर आई तो बेड का बॉक्स खुला देखा। उन्होंने बॉक्स को खोल कर देखा तो बॉक्स में 1100 के करीब राशन के खाली बैग थे। खाली बैग उनके रेस्ट रूम तक कैसे पहुंचे। इसकी जांच के लिए उन्होंने तुरंत कमरे को सील किया। इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो अगले दिन कमरे की सील तोड़कर खाली बैग गायब करने की कोशिश की गई।
उन्होंने कहा उन्हें शक है कि कुछ लोगों ने राशन बेच कर खाली बैग उनके कमरे में रखवा कर फंसाने की साजिश रची है। वहीं, सूत्रों की मानें तो बड़े नेताओं के इशारे पर चलने वाले अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं। वहीं, मामले में तहसीलदार कौशिक ने कहा कि वह मामले की जांच करेंगे। जो भी आरोपी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। मामले में आप विधायक सर्बजीत कौर मानूके ने कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते कहा कि गरीबों का राशन खाने वाले मंदिरों के आगे बैठ जाएं। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा फूड सप्लाई विभाग से 20 हजार राशन किटें कहां बांटीं गई है। यह मामला भी कांग्रेस नेताओं के गले की फांस बना था। अब कांग्रेसी नेताओं के लिए नया विवाद खड़ा हाे गया है।
एसडीएम को मांग पत्र देकर लगाई जांच की गुहार
इधर, राशन गायब कर खाली बैग चेयरमैन के कमरे में छुपाने के मामले को लेकर अकाली दल ने मामले की जांच करने को लेकर एसडीएम को मांग पत्र देने पहुंचे। अकाली दल के नेताओं को जब एसडीएम नहीं मिले तो उन्होंने तहसीलदार मनमोहन कोशिक को मांग पत्र देकर मामले जांच करने की गुहार लगाई। इस मौके पर पूर्व विधायक कलेर ने कहा कि गरीबों का हक कांग्रेसी नेताओं खाने नहीं देंगे। उन्होंने पहले कांग्रेसी नेताओं ने पंजाब के लोगों को बहुत लूटा है। अब और नहीं लूटने देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gkmQOH
August 01, 2020 at 04:48AM
No comments:
Post a Comment