Amazon

Sunday, August 23, 2020

पौधे मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण : विजयपाल

दैनिक भास्कर की एक पेड़, एक जिंदगी मुहिम से जुड़कर गन्नौर शहर पुलिस थाना में पौधरोपण किया गया। थाना सहायक प्रबंधक सब इंस्पेक्टर विजयपाल दहिया के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पेड़ बनने तक देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। थाना सहायक प्रबंधक विजयपाल दहिया ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है जो हमें प्राणवायु देते हैं।

पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका सरंक्षण करना चाहिए। पौधों से पर्यावरण शुद्ध रहता है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य थाना परिसर को सुंदर बनाना है इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना मुंशी हेडकांस्टेबल रुपेंद्र आदि ने पेड़ पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34pCrta
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment