लघु सचिवालय में कार्य करने वाली महिलाओं को टॉयलेट को लेकर के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सचिवालय के विभिन्न फ्लोर पर महिलाओं के लिए बने टॉयलेट के दरवाजे तक पूरी तरह से बंद नहीं होते हैं। जिसके कारण महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। बड़ी संख्या में लघु सचिवालय की बिल्डिंग के विभिन्न विभागों में महिला कर्मी हैं।
जिनके लिए अलग से टॉयलेट बनाया गया है, लेकिन इन टॉयलेट का दरवाजा तक बंद नहीं होता है। इन टॉयलेट के दरवाजे फूल गए हैं और यह बंद नहीं होते हैं। जिसके कारण अंदर जाने के बाद महिलाओं को किसी के भी आ जाने का डर सताता रहता है और हमेशा असुरक्षा की भावना मन में रहती है। महिला कर्मी की माने ताे महिला टॉयलेट में भी बीड़ी और सिगरेट के टुकड़े पाए जाते हैं। जिससे यह सिद्ध होता है इन टॉयलेट में पुरुष भी जाते हैं।
तत्काल ठीक कर आएंगे सभी दरवाजे
बिल्डिंग की देखरेख करने वाले कर्मचारियों से तत्काल ही पूछा जाएगा और सभी दरवाजे चेक करवा कर अतिशीघ्र सभी को सही करवाया जाएगा। अगले कार्य दिवस में सभी दरवाजे पूरी तरह से बंद होंगे। विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कई बार जानकारी के अभाव में भी कार्य नहीं हो पाता है। पंकज गौड़, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सोनीपत।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34pCrta
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment