Amazon

Monday, August 24, 2020

ठेके पर एक्सपायरी शराब बेचने का आरोप, प्रदर्शन

खन्ना में मलेरकोटला रोड पर खुले शराब ठेके पर एक्सपायरी शराब बेचने का आरोप है। लोक इंसाफ पार्टी के नेता स्टिंग कर मामले का खुलासा कर ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों का गुस्सा बढ़ता देख मौके पर पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट की टीम पहुंची। उन्होंने बीयर की बोतलों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लिप के इंज. मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, हलका इंचार्ज सर्बदीप सिंह कंग ने कहा कि एक शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जब ठेके पर जाकर देखा तो कारिंदे की ओर से बेची जा रही शराब और बीयर की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। वहीं, बिल मांगने पर भी कारिंदे ने बिल नहीं दिया।

ग्यासपुरा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस शराब कांड में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बजाय नकली शराब माफियाओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, एक्साइज डिपार्टमेंट ने ठेके से एक्सपायरी डेट की 110 बीयर की बोतलें जब्त कर ली हैं। ठेके का चालान किया गया है। आज कार्रवाई की बात की जा रही है। एक्साइज डिपार्टमेंट के अनुसार आज से शहर के सभी ठेकों की जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of selling expired liquor on contract, demonstration

https://ift.tt/3gltKCM
August 24, 2020 at 05:20AM

No comments:

Post a Comment