Amazon

Monday, November 2, 2020

जल ही जीवन है, स्वच्छ जल मिलेगा तो स्वस्थ होगा भारत : देवप्रिय त्यागी

मोदी सेना पंजाब ने स्वच्छ जल मिशन पर काम शुरु किया है, ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल मिल सके। रविवार को इस अभियान में समस्त पंजाबियों को शामिल होने का आह्वान करते मिशन मोदी सेना संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवप्रिय त्यागी ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना धरती पर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

मनुष्य चांद से लेकर मंगल तक की सतह पर पानी तलाशने की कवायद में लगा है, ताकि वहां जीवन की संभावनाएं तलाशी जा सकें। देवप्रिय त्यागी ने बताया कि दैनिक जीवन के कई कार्य बिना जल के संभव नहीं हैं। लेकिन धीरे-धीरे धरती पर जल की कमी होती जा रही है।

साथ ही जो भी जल उपलब्ध है वह भी काफी हद तक प्रदूषित है। जिसका इस्तेमाल खाने-पीने एवं फसलों में कर लोग गंभीर बीमारियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूनाइटिड नेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 200 करोड़ लोग ऐसा पानी पीने पर मजबूर हैं, जो पूरी तरह से दूषित है। गंदा पानी पीने की वजह से हर साल दुनिया में 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मिशन मोदी सेना संगठन के पंजाब अध्यक्ष हर्ष झांझी के निर्देशों पर इस मिशन के तहत भारत के नजरिए से हमारे सिस्टम को इस पानी की असली कीमत को समझाना है। हमारे देश में पानी को मुफ्त की चीज समझा जाता है और उसे बिना किसी हिचक के बर्बाद किया जाता है, जबकि धरती पर जीवन और मानवता बचाए रखने के लिए हमें इसके बचाव की ओर ध्यान देना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/34OfQX8
November 02, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment