स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व को समर्पित करवाए जा रहे ऑनलाइन शैक्षिक मुकाबलों की कड़ी में ब्लाक स्तरीय स्लोगन मुकाबले के नतीजे घोषित किए। इनकी जानकारी मीडिया को देते जिला शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह औलख व नोडल अधिकारी मोगा दिलबाग सिंह बराड़ ने बताया कि माध्यमिक वर्ग में ब्लाक बाघापुराना से सरकारी हाई स्कूल वैरोके पहला स्थान और सरकारी हाई स्कूल लंगेआना खुर्द दूसरा स्थान, ब्लाक धर्मकोट एक से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा कलां पहला स्थान और सरकारी हाई स्कूल बड्डूवाल दूसरा स्थान, ब्लाक धर्मकोट दो से सरकारी हाई स्कूल दौलेवाला मायर पहला स्थान और सरकारी हाई स्कूल मंदिर दूसरा स्थान, ब्लाक मोगा एक से सरकारी सीनियर स्कूल चूहड्चक्क पहला स्थान, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाला दूसरा स्थान, ब्लाक मोगा दो से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघांवाला पहला और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल खोसा रणधीर दूसरा स्थान, ब्लाक निहाल सिंह वाला से सरकारी कन्या हाई स्कूल पत्तो हीरा सिंह पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल सैदो के दूसरा स्थान पाया।
सेकेंडरी वर्ग में ब्लाक बाघापुराना से सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघापुराना पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटीबी गढ़ दूसरा स्थान, ब्लाक धर्मकोट एक से सरकारी हाई स्कूल राऊवाल मेलक कंघा पहला स्थान व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल किशनपुरा कलां दूसरा स्थान, ब्लाक धर्मकोट दो से सरकारी हाई स्कूल दौलेवाला मायर पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घलोटी दूसरा स्थान, ब्लाक मोगा एक से सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोगा पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूहड़चक्क दूसरा स्थान, ब्लाक मोगा दो से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघांवाला पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल दौलतपुरा नीवां दूसरा स्थान, ब्लाक निहाल सिंह वाला से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर पहला स्थान और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भागी कर दूसरा स्थान पर रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34OfQX8
November 02, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment