डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट विमल कुमार सेतिया ने बताया कि जिले की मंडियों में अब तक विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 527949 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। धान की लिफ्टिंग का काम भी लगातार जारी है। अब तक किसानों को 878. 09 करोड़ रुपए की अदायगी की जा उठाई है।
डिप्टी कमिश्नर ने जिले के किसानों से अपील की कि वह मार्केट कमेटी व आढ़ती द्वारा जारी के पास के अनुसार फसल मंडी में लाएं, जिससे उनको किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए। उन्होंने किसानों को यह भी अपील की कि वह बिलकुल सुखा धान की फसल ही मंडी में लेकर आने जिससे उनको किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
उन्होंने किसानों को अपील की कि वह पर्यावरण पराली को आग न लगाएं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राज ऋषि मेहरा ने बताया कि मंडियों में धान की कल शाम तक पनग्रेन ने 199103 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने 149334 मीट्रिक टन, पनसप ने 119193 मीट्रिक टन, पंजाब वेयर हाउस कारपोरेशन ने 47250 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 7359 मीट्रिक टन व निजी व्यापारियों ने 3841 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34OfQX8
November 02, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment