फरीदकोट रोड पर स्थित बाबा फरीद काॅलेज ऑफ नर्सिंग में एक विदाई समागम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान काॅलेज के प्रबंध निर्देशक डाॅ. मनजीत सिंह ढिल्लों व उनकी धर्मपत्नी सुरिन्दर कौर ढिल्लों थी। इस कार्यक्रम के दौरान काॅलेज से अपनी शिक्षा मुकम्मल कर जा रही बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और जीएनएम नर्सिंग के अंतिम वर्ष की छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई पार्टी दी गई।
समागम का आगाज उपस्थित मेहमानों ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर व केक काटकर किया। डाॅ. मनजीत सिंह ढिल्लों ने काॅलेज में से अपना पाठ्यक्रम पूरा कर जाने वाली छात्राओं को अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से करने को प्रेरित किया। उन्होंने काॅलेज द्वारा करवाए जाने वाले स्पैनिश भाषा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, जापान में वर्क परमिट के लिए किए जाने वाले सरकारी प्रशिक्षण की भी विस्तृत जानकारी दी।
समागम दौरान काॅलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा अपना कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समागम दौरान सुरिन्दर कौर ढिल्लों को काॅलेज की प्रथम महिला मिस नवप्रीत कौर को स्टूडेंट आफ द ईयर के खिताब के साथ सम्मानित किया गया। समागम दौरान हुए विभिन्न मुकाबलों के बाद मिस पर्सनेलिटी खिताब कमलजीत कौर, मिस चार्मिंग का खिताब शिखा कपूर और मिस फेयरवेल का खिताब मिस नवप्रीत कौर धालीवाल को दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2HYbsfv
November 02, 2020 at 05:04AM
No comments:
Post a Comment