प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई व पंजाब पेडी परिक्योरमेंट एंड स्टबल मेनेजमेंट के अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने 14 किसानों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन एसडीओ अनीश शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर पंजाब पेडी परिक्योरमेंट एंड स्टबल मेनेजमेंट के एसआई गुरमेल सिंह द्वारा दी गई सूचना के अनुसार गांव टहणा वासी प्रकाश कौर, मलकीत सिंह, अमनदीप सिंह, कशमीर सिंह, जगजीत सिंह, गांव चहल वासी राजनदीप सिंह, संदीप सिंह, चड़त सिंह, सेवक सिंह, सुखमंदर सिंह आदि ने अपने खेत में खड़ी धान की पराली को आग लगाकर सरकारी नियमों की अवहेलना की है।
पुलिस ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई व पेडी परिक्योरमेंट एंड स्टबल मेनेजमेंट के अधिकारियों की सूचना के आधार पर सभी 14 आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34OfQX8
November 02, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment