Amazon

Monday, November 2, 2020

माईग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम के तहत 2685 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

जिले में प्लस पोलियो की बीमारी से बचाव के लिए चलाई गई माईग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. रजिंद्र प्रसाद भाटिया ने राहों की झुग्गियों में पहुंच कर पोलियो की बूंदा पिला कर की। डॉ. भाटिया ने बताया कि 3 नवंबर तक झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी परिवारों के 0-5 साल तक के बच्चों को सेहत विभाग द्वारा घर-घर जाकर बूंदें पिलाईं जा रही हैं।

इस मुहिम में प्रदेश स्तर से डॉ. बलविन्दर कौर डिप्टी डायरेक्टर (स्टेट ईपीआई अफसर) और जतिंद्र कुमार कोल्ड चेन अफसर दफ्तर डीएचएस पंजाब चंडीगढ़ की टीम ने चेकिंग की। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. दविन्दर ढांडा ने बताया कि इस मुहिम के पहले दिन कुल 2 हजार 685 बच्चों को पोलियो रोधक बूंदें पिलाईं गई। जिसमें नवांशहर में 292, बंगा में 185, राहों में 146, बलाचौर अर्बन 194, मुजफ्फरपुर में 682, मुकंदपुर में 310, सुज्जो में 125, सड़ोआ में 231, बलाचौर रुरल में 520 बच्चों को पोलियो रोधक बूंदें पिलाईं गई।

उन्होंने कहा कि प्रवासी परिवारों के जो बच्चे पोलियो बूंदों से वंचित रह गए हैं, उनको सोमवार और मंगलवार को घर-घर जा कर बूंदें पिलाईं जाएंगी। मौके पर डॉ. एनपी शर्मा, डॉ. जसविन्दर, डॉ. रंजीत, डॉ. भुवनीश शारदा, हरजिन्दर कौर, कमलजीत कौर, सुशील कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2685 children were given two drops of life under migratory polio campaign

https://ift.tt/3jQ312R
November 02, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment