थाना पोजेवाल पुलिस ने घर से सोने के गहने, दो मोबाइल फोन व 30 हजार रुपए नकदी चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव सहूंगड़ा निवासी गुरचरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के पिछले दरवाजे को तोड़ कर घर में दाखिल होकर अलमारियों में से एक चेनी, लॉकेट सोना, कानों के कांटे का एक जोड़ा, बालियां एक जोड़ा, दो लेडीज अंगूठियां, तीन जेंट्स अंगूठियां करीब साढ़े चार तोले सोना, दो मोबाइल फोन व 30 हजार रुपए चोरी कर लिए।
उन्होंने कहा कि घर का टूटा दरवाजा व अलमारियों को खुला देख उनके होश उड़ गए तथा उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने नजदीकियों व पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा- 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34OfQX8
November 02, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment