आम आदमी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए एक्टिव वालंटियर को साथ लेकर काम किया जाएगा और पार्टी के प्रत्येक वालंटियर से विचार विमर्श करके संगठन का काम किया जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शिव कर्ण चेची ने नवांशहर हलके के पार्टी नेताओं के साथ की गई बैठक में कही।
जिला सेक्रेटरी मनोहर लाल गाबा की देखरेख में हुई बैठक में वक्ताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों को पंजाब की जनता को बताने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। चेची ने कहा कि 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि पंजाब की कैप्टन सरकार से लोगों का मोह भंग हो चुका है।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार जिस तरह से सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में काम किया है, उसी तरह से 2022 में पंजाब में आप की सरकार आने के बाद होगा। बैठक में सतनाम जलवाहा, राजदीप शर्मा, जसबीर महालों, गगन अग्निहोत्री, मनदीप अटवाल, विनीत जाडला, सुरिंदर बैंस, भूपिंदर उड़ापड़, पंकज राणा, राज रानी, लड्डू महालों, मंगल बैंस, तेजिंदर सिंह तेजा, सेवा सिंह, गुरदेव सिंह मीरपुर, रिची राणा, चरणजीत कटारिया, गुरमीत सिंह सरां, राकेश चुंबर उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TG6vuh
November 02, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment