पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की गांव बादल रिहायश पर तैनात 11 सुरक्षा कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले भी सात सुरक्षा कर्मियों व एक कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तक रिहायश पर तैनात 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मुक्तसर जिले में सोमवार को 52 नए पॉजिटिव केस आए।
जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 687 हो गई हैं, जिसमें से 291 भी एक्टिव केस हैं। यहां बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री की रिहायश पर कुछ दिन पहले रसोइया, कंप्यूटर ऑपरेटर, एक एसपी(सुरक्षा), सीआईएसएफ की महिला सब इंस्पेक्टर, 3 पंजाब पुलिस के जवान व एक सीआईएसएफ का जवानों सहित आज पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के 11 जवानों के पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रिहायश पर अब तक 19 कोरोना पॉजिटिव लोग हो गए हैं।
जिनमें से खास तौर पर निजी स्टाफ की कोविड रिपोर्टें आनी बाकी हैं। स्वास्थ्य विभाग बादल रिहायश को पहले माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया था, परंतु अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 से अधिक होने के कारण माइक्रो जोन बना दिया है।
इस संबंधी पॉजिटिव मरीजों की पुष्टी करते हुए डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि 9 मुक्तसर से, 13 मलोट से , 5 गिद्दड़बाहा, 11 बादल, 1 गुरूसर जोधा,1 हुस्नर, 1 बुट्टर बखूआ, 1 मेहना, 3 रूपाणा, 1गंधड़, 2 तप्पाखेड़ा, 1 मनियांवाला, 1 किलियांवाली ,1 सोथा, 1 असपाल से संबंधित हैं। जिले में अब तक 20634 सैम्पल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 687 पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 18704 नैगेटिव पाए गए हैं। 1271 सैम्पलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं।
33 कांटेक्ट पर्सन व 2 नए मरीजों सहित 40 पाॅजिटिव, एक की मौत
सोमवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1605 हो गई है तो वहीं एक ओर कोरोना पॉजिटिव की मौत होने से मृतकों की संख्या 24 हो गई है। अब नए आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 33 कांटेक्ट पर्सन तो 2 नए केस शामिल हैं। इसके साथ अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव 1605 मरीजों में से 541 मरीज घरों को लौट चुके हैं तो 23 की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment