(कपिल सेठी) थाना तलवंडी भाई पुलिस ने नव विवाहिता भांजी को शादी का झांसा देकर भगानेे के आरोप में मामा व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विवाहिता को मामा के दोस्त के घर से बरामद कर मामा व एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
तलवंडी भाई के वार्ड नंबर 12 निवासी 34 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र जगजीत सिंह की 12 अगस्त को गांव रत्ताखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता का 22 वर्षीय मामा उनके घर में आकर रह रहा था। कुछ दिन तो वह उनके घर रहा लेकिन कुछ दिनों बाद घर के आस-पास टहलने लगा। दर्शन सिंह व उसका परिवार इस बात को लेकर अचंभित था कि उसकी पत्नी का मामा उनके घर में या घर के आस-पास क्यों मंडरा रहा है मगर इस बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चला।
नव विवाहिता के पास मोबाइल फोन न होने के चलते दर्शन की बहन ने अपने मोबाइल से उसकी बात उसके परिजनों से करवाई थी। इसी दौरान नवविवाहिता ने अपने मामा से भी फोन पर बात की थी। इसके कुछ दिन बाद मामले का कुछ खुलासा तब हुआ जब आरोपी मामा ने दर्शन की बहन के फोन पर अपनी भांजी को मैसेज किए कि वह उसके बिना नहीं रह सकता, वह उसके बिना मर जाएगा।
घरवालों को ऐसे हुआ संदेह
दुल्हन ने मायके में परिजनों से बात करने के लिए अपनी ननद का फोन लिया घरवालों से बात करने के बाद उसी फोन से मामा को भी कॉल किया। एक-दो दिन बाद ननद के फोन पर मामा ने मैसेज किया। ननद ने वह मैसेज अपने पति को दिखाए जिसके बाद मामा-भांजी के संबंधों का घरवालों को पता चला। घरवालों ने मामा से कहा कि वह वहां से चला जाए लेकिन वह नहीं गया उनके घर के आसपास घूमता रहा।
पति बोला...जब तक कोई ठोस कदम उठाते फरार हो गए
दर्शन सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। शादी से पहले उसे युवती के अपने मामा के साथ रिश्तों का बिल्कुल पता नहीं था। उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उसकी पत्नी के मामा ने उसकी बहन के फोन पर मैसेज किया। मैसेज करने की बात का पता चलने के बाद उन्होंने उसे समझाया भी मगर वह नहीं माना। जब तक वह कोई ओर ठोस कदम उठाते वह पत्नी को लेकर फरार हो गया।
मामा ने दोस्तों के साथ वारदात को दिया अंजाम, मोगा के शेखां गांव निवासी दोस्त के घर में रखी थी लड़की
20 अगस्त की रात को जब सभी पारिवारिक सदस्य रोजाना की तरह खाना खाकर सोने लगे तो इस दौरान नव विवाहिता के मामा कारज सिंह ने उसके पति व उसकी सास को नींद की गोलियां खिलाकर गहरी नींद सुला दिया। दोनों के गहरी नींद में सो जाने के बाद आरोपी कारज सिंह भांजी को वहां से भगाकर ले गया। इस दौरान जब अगले दिन दर्शन सिंह व उसकी मां नींद से उठे तो उन्होंने देखा कि न तो घर में उसकी पत्नी थी और न ही उसका मामा। परिवार ने दोनों को ढूंढने की काफी कोशिश की मगर दोनों कहीं नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने इस बारे में थाना तलवंडी भाई में शिकायत दी।
थाना तलवंडी भाई पुलिस ने दर्शन सिंह की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को ढूंढना शुरू किया। पुलिस ने मामले में गहरी छानबीन करते हुए आरोपी कारज सिंह के सभी पारिवारिक सदस्यों व दोस्तों की एड्रेस निकलवाए व छानबीन की जिसके बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी कारज सिंह के दोस्त हीरो पुत्र शिंद्र सिंह निवासी गांव शेखां थाना सदर मोगा जिला मोगा के घर से युवती को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी कारज व उसके एक अन्य साथी गुरप्रीत सिंह को भी मौके से काबू कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी कारज सिंह दोस्त हीरो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
आरोपी हीरो फरार: पति के बयान पर मामले की छानबीन कर रही पुलिस
एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह पुत्र स्वर्गीय जगजीत सिंह के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू। छानबीन के दौरान उन्होंने आरोपी कारज सिंह के दोस्त हीरो निवासी गांव शेखां जिला मोगा के घर से युवती को बरामद कर कारज सिंह व उसके साथी गुरप्रीत सिंह गुरबी निवासी गांव ख्वाजा खड़क थाना घल्लखुर्द को काबू कर लिया। पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों कारज सिंह, गुरप्रीत सिंह गुरबी निवासी ख्वाजा खड़क थाना घल्लखुर्द, हीरो पुत्र शिंद्र सिंह निवासी शेखां जिला मोगा के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aX9hmK
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment