सूबे में सोमवार को 1332 नए मरीज मिले और 43 की मौत हुई। कुल संक्रमित अब 44,219 और मृतकाें की संख्या 1152 हो गई है। 13992 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 414 ऑक्सीजन सपोर्ट और 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि राहत की बात है कि सोमवार को 1829 मरीज डिस्चार्ज किए गए। दो दिनों में 4035 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 29,075 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उधर, हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर संक्रमित पाए गए। उन्होंने ट्वीट में इसकी जानकारी दी। ट्वीट में लिखा जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे सभी अपने टेस्ट कराएं। वहीं, मुक्तसर के बादल गांव में पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल की रिहायश पर तैनात 11 और सुरक्षा कर्मियों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है। अब तक यहां 19 लोग संक्रमित हो चुके है। अमृतसर में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरविंदर सिंह और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को सबसे ज्यादा 204 केस जालंधर से आए।
कहां कितनी मौतें... लुधियाना 11, अमृतसर 6, जालंधर-माेहाली 5-5, फरीदकोट-पटियाला 3-3, गुरदासपुर-मानसा 2-2, फिरोजपुर-नवांशहर-होशियारपुर-फाजिल्का-फतेहगढ़-बरनाला में 1-1(कुल मौतें 1152)
हरियाणा में विस अध्यक्ष भी संक्रमित, 2 दिन बाद था सत्र
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा के 2 विधायकों विधायक असीम गोयल और राम कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बता दें कि हरियाणा में दो दिन बाद विधानसभा सत्र शुरू होने वाला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2CUhfAg
August 25, 2020 at 04:35AM
No comments:
Post a Comment