Amazon

Tuesday, August 25, 2020

दाे बाइकाें की टक्कर में युवक की माैत, दूसरा घायल

गांव गजनीवाला के समीप स्थित ढाणी लक्खा सिंह में बाइक पर जा रहे एक युवक को सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना में गजनीवाला की तरफ से जा रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम में बाइक को टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कीकर सिंह पुत्र सरदूल सिंह निवासी अवान ने बताया कि 22 अगस्त को वह अपने बेटे सूरत सिंह के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गांव गजनीवाला में आए थे।

देर शाम काम खत्म होने के बाद जब वापस जा रहे थे तो जब वह ढाणी लक्खा सिंह के समीप पहुंचे तो उसके आगे बाइक पर जा रहे उसके बेटे सूरत सिंह को सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक चालक ने सूरत सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना में सूरत सिंह की मौके पर मौत हो गई।

घटना में दूसरा बाइक सवार जिसकी पहचान गुरबचन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गजनीवाला के रुप में हुई है गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कीकर सिंह के बयान पर बाइक को टक्कर मारने वाले गुरबचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment