Amazon

Tuesday, August 25, 2020

सीआईए स्टॉफ ने कार सवार तीन व्यक्तियों को हेरोइन और 3.05 लाख रुपए ड्रग मनी सहित किया गिरफ्तार

सीआईए स्टाॅफ फिरोजपुर पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन व तीन लाख पांच हजार रुपए ड्रग मनी सहित तीन कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गुरु हरसहाए में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए स्टॉफ को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक ढाबे पर अज्ञात व्यक्ति से हेरोइन के सैंपल लिए थे जिसके बाद अब वह हेरोइन की खेप लेने के लिए जा रहे हैं जिसके बाद स्टॉफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को ड्रग मनी सहित काबू कर मामला दर्ज किया।

सीआईए स्टॉफ की ओर से सोमवार को उक्त तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड की मांग की है जिसके बाद उक्त आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी जिससे साफ होगा कि उक्त आरोपी कहां से हेरोइन की खेप लेने के लिए जा रहे था।
इस बारे में जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर चंद सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई दिलबाग सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव पिंडी के पास पहुंचे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरदीप सिंह उर्फ काका पुत्र फुमन सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अमरी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव बोहड़िया और सतनाम सिंह पुत्र काला सिंह निवासी गांव जुआए सिंह वाला जो तीनों हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं व अब डिजायर कार पर सवार होकर अपने गांवों से पिंडी की तरफ जा रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में हेरोइन व नकदी है।

उक्त आरोपी दो दिन पहले बजाज ढाबे पर किसी अज्ञात व्यक्ति से हेरोइन का सैंपल ले रहे थे व अब हेरोइन की ओर खेप लेने के लिए जा रहे हैं। इसी के तहत पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त तीनों आरोपियों को कार सहित काबू किया तो तालाशी के दौरान आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन व तीन लाख पांच हजार रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।

थाना गुरू हरसहाए पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों गुरदीप सिंह उर्फ काका पुत्र फुमन सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अमरी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव बोहड़िया और सतनाम सिंह पुत्र काला सिंह निवासी गांव जुआए सिंह वाला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस बारे में सीआईए स्टॉफ के एएस आई दिलबाग सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर आगे जांच के दौरान विस्तार से पूछताछ कर अहम जानकारियां हासिल की जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment