कर्मचारियों की 6 अगस्त से चल रही कलम छोड़ हड़ताल के बाद रजिस्ट्रियां सोमवार से फिर से शुरू हो गई। सोमवार को 20 रजिस्ट्रियां की गईं। दिन भर में 20 रजिस्ट्रियां ही होने के कारण कोई खास भीड़ जमा नहीं हुई इसलिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। नायब तहसीलदार गुरतेज सिंह गिल ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों को माने जाने का आश्वासन के बाद कर्मचारी अपनी हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी पर लौट आए हैं।
दरअसल हड़ताल के कारण रजिस्ट्रियों का सिलसिला थमा हुआ था और सोमवार को कर्मचारियों के काम पर लौट आने से रजिस्ट्रियां होने लगी। पर पहले दिन लोगों को रजिस्ट्रियां होने की जानकारी के अभाव में आज कम ही लोग रजिस्ट्रियां करवाने पहुंचे। नायब तहसीलदार गुरतेज सिंह गिल का कहना है कि मंगलवार को रजिस्ट्रियां करवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आमतौर पर एक दिन में 40 से 50 रजिस्ट्रियां होती है पर आज 20 रजिस्ट्रियां ही हुईं। रजिस्ट्रियों के दौरान कोरोना की सावधानियों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment