Amazon

Tuesday, August 25, 2020

रेत चोरी करने के आरोप में केस

थाना गुरु हरसहाय पुलिस ने अवैध रेत की चोरी करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में शारीह वाला रोड गुरू हरसहाय में मौजूद थे तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि गांव रंजीतगढ़ जिला मुक्तसर निवासी दर्शन सिंह पुत्र मलकीत सिंह और मंजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव झंडुवाला जो रोजाना बिना नंबर ट्रैक्टर ट्राली के साथ रेत चोरी करके आगे बेचते हैं, यदि अभी छापेमारी की जाए तो ट्रैक्टर ट्रालियां सहित वहां से रेत चोरी करते काबू आ सकते हैं। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 379, आइपीसी 21 (3) माइनिंग एंड मिनरल एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज करके दर्शन सिंह को मोके से ट्रेक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment