पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के कारण जहां समाज का हर एक वर्ग अपनी सेहत को लेकर परेशान है वहां विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी समाज के हर वर्ग की सेहत स्वस्थ करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासाें के तहत शहर के हर वार्ड में जल्दी ही जिमें स्थापित होने जा रही हैं। विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने बताया कि शहर के हर वार्ड में जिम लगाने के लिए कुल 31 जिमों के उपकरण आ चुके हैं।
हर वार्ड में मोहल्ला भलाई समितियां बनाईं जाएंगी, जो अपने वार्ड में स्थापित होने वाली जिमों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगी। पिंकी ने कहा कि पंजाब सरकार की सोच नौजवान पीढ़ी को नशों से दूर रखने और सेहतमंद जीवन के प्रति प्रेरित करने की है। इसी सोच के तहत शहीदों के शहर फिरोजपुर के हर वार्ड में बिना किसी पक्षपात जिम लगाई जा रही हैं जिससे वार्ड के निवासी सेहत लाभ उठा सकें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सारा काम राजनीति से पर उठ कर करवाया जा रहा है क्योंकि जिन इलाकों में जिम लगेंगी, वहां हर पार्टी के नेता और वर्कर, हर धर्म के लोग सेहत का लाभ उठा सकेंगे। इन जिमों में बुजुर्गों, औरतें और बच्चों के लिए कसरत करने के लिए जर्मन तकनीक वाली अलग अलग मशीनों लगाई जाएंगी। विधायक ने कहा कि इस से पहले भी शहर के नगर कौंसिल पार्क, गोल्डन इनक्लेव पार्क, हाउसिंग बोर्ड कालोनी पार्क, रेलवे कालोनी पार्क, बागी पार्क में ओपन गार्डन जिमें स्थापित की गई थीं जिन से रोजाना हजारों लोग सेहत लाभ ले रहे हैं।
विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि लोग तंदरुस्त होंगे तो उनकी सोच भी तंदरुस्त होगी और लोग नशों और दूसरे बीमारियों से बच सकेंगे। विधायक पिंकी ने कहा कि सारी दुनिया में कोरोना वायरस का जोर चल रहा है और इस बीमारी से केवल वही बचे हुए हैं जो अपनी सेहत के प्रति पूरी तरह सचेत हैं और रोजमर्रा की कसरत करते हैं।
ब्लाॅकों में बनाए गए 8 कम्युनिटी हाल ग्रामीणों को सस्ते रेट पर होंगे उपलब्ध
लोगों को सुख-दुख के प्रोग्राम करने के लिए गांवों में कम्युनिटी हाल बनाया गया है। जिसके साथ गांव के लोग अब बड़ा खर्चा न कर कम खर्च में हाल बुक कर अपना प्रोग्राम कर सकते हैं। इस संबंधित जानकारी देते विधायक परमिन्दर सिंह पिंकी ने बताया कि गांवों के लोगों की मांगों को पूरा करते हुए कम्युनिटी हाल बनाए गए हैं। पहले गांवों के लोगों को प्रोग्राम करने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते थे जबकि अब कम पैसाें में ही प्रोग्राम कम्युनिटी हाल में किए जा सकते हैं। जिले के अलग-अलग ब्लाकों में कुल 8 कम्युनिटी हाल बनाये गए हैं। प्रत्येक कम्युनिटी हाल पर 12 लाख रुपए का खर्च आता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment