शिरोमणि अकाली दल की राजनीतिक मामलों के बारे में कमेटी सदस्य हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग, उनके रिश्तेदार डिम्पी विनायक और डीएफएससी दिवान चन्द शर्मा पर सरकारी नियमों को ताक पर रखकर शेलरों की खरीद केन्द्रों/अनाज मंडियों के साथ लिंकेज में करोड़ाें रुपए के घपले करने के आरोप लगाए हैं।
आरटीआई द्वारा इकट्ठा किए सबूतों के आधार पर डिम्पी ढिल्लों ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार किसी भी अनाज मंडी/खरीद केंद्र को 8 किलोमीटर घेरे के भीतर आते शेलरों के साथ लिंक करना होता है, परन्तु यदि इससे अधिक दूरी पर किसी शैलर मालिक ने धान की फसल लेकर जाना हो तो कानून के अनुसार उसको 8 किलोमीटर की दूरी से अधिक के पैसे सरकार के पास पहले जमा करवाने होते हैं, परन्तु विधायक राजा वडिंग के रिश्तेदार डिम्पी विनायक और उसके नेतृत्व में शेलर माफिए को करोड़ाें रुपये का फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए 13 किलोमीटर से लेकर 35 किलोमीटर के लगभग दूरी वाले शेलरों को लिंक किया गया है और इस संबंधी बनती सरकारी रकम का एक पैसा भी सरकार के पास जमा नहीं करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज के शेलरों से उक्त शैलर मालिकों ने किसानों की फसल कम रेटों पर खरीद की क्योंकि धान में नमी की अधिक मात्रा दिखाई गई, जिससे किसानों का भी आर्थिक नुकसान किया है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू द्वारा इस मामले और मिट्टी के तेल मामले में हुए घपलों की जांच के आदेश न दिए गए तो वह समझेंगे कि वह भी इस घपलों में बराबर के हिस्सेदार हैं। उन्होंने कहा कि वह मिट्टी के तेल और लिंकेज मामलें में घपलों की जांच के लिए माननीय हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।
जब इस संबंध में विधायक के रिश्तेदार डिंपी विनायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में विधायक अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ही बताएं। हम इसपर कुछ नहीं बोल सकते। जब इस संबंधी में जिला फूड कंट्रोलर दीवान चंद शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंनें कानून अनुसार ही लिंकेज की है और धान के सीजन दौरान मंडियों की कमी होने के कारण दूर की मंडियों में से धान की फसल को उठाया गया था।
उन्होंनेे कहा मेरे पर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। प्रेस कांन्फ्रेंस के मौके पर बीबी गुरदयाल कौर मल्लन, एडवोकेट गुरमीत सिंह मान, हरजीत सिंह नीला मान, सन्नी ढिल्लों, जगतार सिंह धालीवाल और चरनजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FNfYMs
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment