Amazon

Tuesday, August 25, 2020

कोरोना से गोरसियां के व्यक्ति की मौत, 35 नए पाॅजिटिव केस भी मिले, जिले में 8 दिन से लगातार मिल रहे कोरोना के मरीज

कोरोना सोमवार को जिले में 35 लोगों के सैंपल की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई और गांव गोरसियां के एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसका लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,084 हो गई और 30 मरीज जान गंवा चुके हैं। जिले में कोरोना के 187 एक्टिव केस हैं और 867 मरीजों ने करोना को मात दी है।

सेहत विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज जिन मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, उनमें शहर के मोहल्ला बसंत बिहार, नारद अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह नगर, न्यू फतेहगढ़ से संबंधित एक-एक, दसूहा से 2, मुकेरियां से 3, गढ़शकर से 7, चक्कोवाल से 3, सीकरी से 3, झिगड़कलां से 6, टांडा, महिताबपुर व बगियाड़ी, भवानीपुर से एक-एक व सैलाखुर्द से 3 लोग शामिल हैं।

कोरोना से जान गंवाने वाला गोरसिया का हरजिंदर सिंह (45) था। सिविल सर्जन के मुताबिक जिले में अब तक 51,058 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 46,745 की रिपोर्ट निगेटिव रही। बता दें कि जिले में लगातार 8 दिन में 219 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।
दशमेश नगर में सब्जी वाला पाॅजिटिव, मोहल्ले के 20 लोगों की सैंपलिंग की
शहर के दशमेश नगर की गली नंबर-7 में एक सब्जी बेचने वाले दुकानदार का 3-4 दिन पहल सेहत विभाग की तरफ से कोरोना का टेस्ट लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इसके चलते मोहल्ले के 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

गढ़शंकर में 10 नए केस मिले

गढ़शंकर|गढ़शंकर ब्लाॅक में एक ही दिन में 10 कोरोना केस आए हैं। इनमें 7 शहरी व 3 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। शहरी क्षेत्र में नए 7 पाॅजिटिव केस आए हैं, जिनमें एक जालंधर से है। अब गढ़शंकर शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 व ग्रामीण क्षेत्र में 80 हो गई है। शहरी में 40 व ग्रामीण क्षेत्र में 32 एक्टिव केस हैं। सोमवार को 147 संदिग्धों के सैंपल लिए और 18 को होम क्वारेंटाइन किया गया।एसएमओ डाॅ. टेक राज भाटिया ने बताया कि सोमवार को 6 मामले पाॅजिटिव आए हैं।

अब तक शहरी क्षेत्र में कुल 78 केस हो चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, एक भगौड़ा है व 36 ने कोरोना पर विजय पा ली है। जौड़ियां मोहल्ला व नंगल रोड का माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पीरियड बाज पूरा हो रहा है और अब केवल पैंसरियां मोहल्ला ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन में है। एसएमओ पोसी डाॅ. रघुवीर सिंह ने बताया कि ्लाॅक पोसी के 3 लोग पाॅजिटिव आए हैं। इससे ब्लॉक में पाॅजिटिव केस की संख्या 80 हो गई है, एक की मौत हो चुकी है, 47 ठीक हुए व 32 एक्टिव केस हैं।

होटल स्टाफ में पाॅजिटिव लोग हैं, यहां रुके मेरे 4 रिश्तेदारों को कोरोना निकला
कांग्रेस के पूर्व पार्षद अवतार सिंह कपूर ने सोमवार देर शाम स्थानीय बस स्टैंड रोड स्थित प्रेजीडेंसी होटल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने अाराेप लगाया कि होटल के स्टाफ में कोरोना पाॅजिटिव लोग हैं और इसी कारण उनके अमृतसर से आकर यहां रुके 4 रिश्तेदार पॉजिटिव हो गए। उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार होटल के 3 कमरों में 20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक ठहरे थे।

जब वे यहां से अमृतसर गए तो उनका सैंपल हुआ, जिसमें चाराें की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं, होटल मालिक के बेेटे रोहित ने आरोपों को नकारा है। उनका कहना था कि चेकआउट करते किराए को लेकर बहस हुई थी, जिसके चलते पूर्व पार्षद होटल को बदनाम कर रहे हैं।

पूर्व पार्षद बोले-किराए को लेकर झूठे आरोप लगा रहा होटल मालिक का बेटा

कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके परिवार में समागम था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए उनके नजदीकी रिश्तेदार भगवंतपाल सिंह सच्चर कांग्रेस के अमृतसर के जिला प्रधान (देहाती), भूपिंदरपाल सिंह सच्चर और कंवलपाल सिंह व एक अन्य यहां आए थे, उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्हें पूरा यकीन है कि होटल के स्टाफ में कोई व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव है, जिससे उनको कोरोना हुआ। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को सेहत मंत्री तक लेकर जाएंगे। उन्होंने होटल मालिक के बेटे की तरफ से किराए को लेकर लगाए आरोपों को झूठा बताया।

हेड ऑफिस से फोन आने के बाद पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर किया मुआयना
उधर, थाना माॅडल टाउन के एसएचओ मनमोहन कुमार से जब इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले संबंधी हमें हेड आफिस से फोन आया था कि होटल में जाकर चेकिंग की जाए। इसके बाद हमारी टीम होटल पहुंची थी, लेकिन वहां पर एक व्यक्ति ही आज ठहरा हुआ है। होटल प्रबंधकों को सेहत विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of Gorsian person from Corona, 35 new positive cases were also found, Corona patients who have been getting continuously for 8 days in the district

https://ift.tt/31ofDrR
August 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment