सिविल अस्पताल में तैनात दर्जा चार मुलाजिम की अस्पताल में सीएमओ दफ्तर के नजदीक पार्क की गई कार से 70 हजार रुपए चोरी हो गए। बलजीत सिंह निवासी जमशेर चठियाल ने बताया कि वह एक मल्टी नेटवर्क कंपनी के लिए भी कभी पार्टटाइम जॉब करता है और पैसे उसी काम के लिए रखे हुए थे। शाम को जब वह कार के पास पहुंचा तो देखा कि ड्राइवर साइड वाला मेन ग्लास टूटा हुआ था और नकदी चोरी हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही थाना माॅडल टाउन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल के अंदर अलग-अलग जगहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बता दें कि जिस जगह से दिन के समय चोरी हुई है, वहां पर अस्पताल के मुलाजिमों का आम आना-जाना लगा रहता है और ऐसे में यहां से चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aQDL9U
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment