Amazon

Tuesday, August 25, 2020

पत्नी को दफ्तर छोड़ने गया था पति, लौटा तो हो चुकी थी चोरी, दातारपुर में चोरी, मंदिर भी साफ कर गए

दातारपुर के मोहल्ला चौकी में सुरिन्दर कुमार पम्मी के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर करीब 2 लाख रुपए कैश चुरा लिया। चोरों ने घर के 3 कमरों में रखी अलमारियों व दराज को खंगाला। पप्पी ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता शर्मा जो हिमाचल स्थित टैरेस इंडस्ट्री विभाग में नौकरी करती है और लॉकडाउन के कारण हिमाचल जाने के लिए बस सर्विस कम होने के कारण वह खुद हर दिन पत्नी को ड्यूटी पर छोड़ने बाइक या गाड़ी में लेकर जाते और शाम को वापस आते हैं।
सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे घर के सारे दरवाजे व मेन गेट को ताला लगाकर पत्नी के साथ एक्टिवा पर टैरेस गए। शाम जब चार बजे घर पहुंचे तो मेन गेट व दरवाजे का ताला सही था लेकिन, जब दरवाजा खोलने लगे तो नहीं खुला। उसे चोरों ने अंदर से बंद कर दिया था। सुरिंद्र पप्पी ने बताया कि वे बाथरूम की खिड़की को तोड़ मकान में दाखिल हुए तो देखा 2 मंजिला मकान के सभी कमरों का सामान बिखरा था।

अलमारियों में रखे करीब दो लाख रुपए चोरी थे। साथ ही पूजा स्थल में रखे करीब 8 रुपए भी चोर ले गए थे। चोरी करने के लिए चोर साथ ही स्थित एक बंद मकान में चढ़कर उसकी ग्रिल तोड़ उनके मकान के अंदर दाखिल हुए। चोरों ने अंदर से मेन कमरे को कुंडी लगा ली थी। वहीं जरूरी कागजात का अटैची मकान के बाहर फेंका हुआ था। तलवाड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी भूषण सेखड़ी ने टीम के साथ आकर घटनास्थल का जायजा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 25, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment