पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर 19 अगस्त से सामूहिक छुट्टी लेकर कमलमछाेड़ हड़ताल पर गए सरकारी दफ्तरों के कर्मचारी सोमवार को काम पर लौट आए। सभी दफ्तरों के मुलाजिम पूरा दिन ड्यूटी पर तैनात रहे और दफ्तरों में लोगों का आना-जाना भी आम दिनों की तरह रहा। मिनिस्ट्रियल यूनियन के जिला प्रधान रजिंदर मोदगिल ने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।
मुलाजिमों की जायज मांगें नहीं मानने के कारण ही 18 अगस्त से मुलाजिमों ने सामूहिक रूप से कलमछोड़ हड़ताल पर रहने का फैसला लिया था। मांगों को लेकर आबकारी विभाग, सिंचाई विभाग, खेतीबाड़ी दफ्तर, खजाना दफ्तर, जिला शिक्षा दफ्तर, सिविल सर्जन दफ्तर, ट्रांसपोर्ट विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तरों के मुलाजिम कलमछोड़ हड़ताल पर थे। अब सभी में काम दोबारा शुरू हो गया है।
इन मांगों को लेकर हड़ताल पर थे कर्मी
- विभागों में कार्यरत कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए
- पे-कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए
- 2016-2017 की पेंडिंग डीए किस्त जारी करना
- एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए सभी मुलाजिमों को पेंशन की सुविधा प्रदाान की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31qrk1u
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment