बसपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा हल्का होशियारपुर के पार्टी प्रधान पवन कुमार और शहरी प्रधान हरजीत लाडी की अगुवाई में सोमवार को सूबा सरकार के खिलाफ सिविल अस्पताल के आगे प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला इंचार्ज दिनेश कुमार पप्पू और ओंकार सिंह झमट ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियां गरीब, मजदूर, किसान और मुलाजिम विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि खजाना भरने के लिए नगर निगम 2-2 मरले के प्लाॅट वालों को भी टैक्स भरने के लिए नोटिस भेज रहा है।
इस दौरान बसपा नेताओं द्वारा डीसी को मांगपत्र भेजा गया, जिसमें मांग की गई कि 2-2 मरले के प्लाॅट वालों के सारे टैक्स माफ किए जाएं, शहर में आवारा पशुओं व कुत्तों की बढ़ रही संख्या पर कंट्रोल किया जाए, आवारा पशुओं के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता की जाए, सिविल अस्पताल में वेंटिलेटर का प्रबंध किया जाए। इस दौरान दर्शन सिंह लद्धड़, गुरप्रीत सिंह, विजय, सुखदेव सिंह, सतीश पाल, चरण दास चन्ना, राकेश अटवाल आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jbLdzj
August 25, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment