Amazon

Monday, August 24, 2020

पहली बार एक दिन में 1183 मरीज डिस्चार्ज, रिकॉर्ड 4344 सैंपल्स कलेक्ट, 256 केस, 10 की मौत

जिले में पहली बार एक दिन मेें 1183 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं जोकि राहत की खबर है। जिले में अब तक कुल 5944 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। यानि अब तक 64.82 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सिर्फ 2913 ही एक्टिव केस हैं। जिनका या तो घर या फिर सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल्स में इलाज चल रहा है। रविवार को जिले के सेहत विभाग द्वारा एक नया रिकॉर्ड बनाया गया।

जहां एक ही दिन में 4344 सैंपल्स लिए गए। जोकि अब तक का सबसे ज्यादा नंबर है। रविवार को जिले में 256 पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए। इसमें से 238 लुधियाना और 18 अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित हैं। 10 लोगों की मौत हुई। मरने वाले सभी लुधियाना से संबंधित हैं। इस तरह से जिले में अब तक कुल 9170 पॉजिटिव मरीज आ चुके हैं और 314 मौतें हो चुकी हैं।

अन्य जिलों व राज्यों से संबंधित (जिनका लुधियाना में इलाज चल रहा है) 877 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। जिसमें से 175 ही एक्टिव केस हैं और 69 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। रविवार को 119 रैपिड रिस्पांस टीमों द्वारा 605 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से 465 को होम क्वारेंटाइन किया गया। अब तक 31077 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। 5441 एक्टिव होम क्वारेंटाइन केस हैं।

अब तक कुल 104297 सैंपल्स, 89629 निगेटिव, 5112 पेंडिंग
रविवार को अब तक के सबसे ज्यादा 4344 सैंपल्स लिए गए। इसमें 3343 आरटी-पीसीआर के सैंपल्स रहे। 969 रैपिड एंटीजैन टेस्टिंग किट और 32 ट्रूनैट के सैंपल्स रहे। अब तक सेहत विभाग द्वारा 104927 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इसमें से 89629 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 5112 की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं सीएमसी के पास ईसा नगरी में 20 के करीब केस आने पर इलाके को सील कर दिया गया।

29 हेल्थ केयर वर्कर संक्रमित
रविवार को आए केसों में 29 हेल्थ केयर वर्कर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जिले में लगातार हेल्थ केयर वर्कर्स काे पॉजिटिव आना भी चिंता का विषय है। इसके अलावा एक गर्भवती महिला और 4 प्री-ऑपरेटिव केस पॉजिटिव पाए गए। इनफ्लूएंजा लाइक इलनैस के 63 केस, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क के 42 केस, ओपीडी के 13, एसएआरआई के 1 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। 85 केस की ट्रेसिंग सेहत विभाग द्वारा की जा रही है।

डीसी ने सेहत स्टाफ की सराहना की

डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने भी सेहत विभाग द्वारा एक दिन में 4344 सैंपल्स लेने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग के डॉक्टर्स, कम्युनिटी हेल्थ अफसर और पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा बीमारी को फैलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। एक दिन में इतने सैंपल्स लेने पर उन्होंने सेहत विभाग और एसडीएम की सराहना की। उन्होंने लोगों को कोविड जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्टिंग करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकारी सेंटर्स में टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं।

खन्ना के अकाली नेता की मौत

रविवार को जिले में 10 मौतें हुईं। सभी लुधियाना से संबंधित हैं। इसमें चंडीगढ़ रोड के युधिष्ठिर पाल(67), पुलिस लाइन के अपॉजिट रहने वाले हरीश गोयल(56), रायकोट के जगदेव सिंह(57), एसकेएस नगर की जगदीश कौर(51), मुंडियां कलां से कृष्णा(75), मुरादपुरा से मनमोहन सिंह(80), महाराणा प्रताप नगर से सावित्री देवी(62), अंबेडकर नगर से पालम सिंह(80), जमालपुर कॉलोनी से जोगिंदर सिंह ग्रोवर(68), खन्ना से अकाली नेता ललित(43) की मौत हुई।

नई गाइडलाइंस: 60 साल के लोग फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद हो सकेंगे होम क्वारेंटाइन

डॉक्टर्स से फिटनेस सर्टिफिकेट के बाद ले सकेंगे होम क्वारेंटाइन सिविल सर्जन लुधियाना डाॅ. राजेश बग्गा ने बताया कि ने होम क्वारेंटाइन रहने के संबंध में पंजाब सरकार द्वारा नई गाइडलाइंस दी गई हैं। जिसके तहत जो पहले से होम क्वारेंटाइन हैं। वो जारी रख सकते हैं। लेकिन सिर्फ एसिंप्टोमैटिक या हल्के लक्षण होने पर ही होम क्वारेंटाइन किया जाएगा।

इन मरीजों के पास कोविड किट जरूरी है। इसमें थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, विटामिन सी व जिंक की टैबलेट होना जरूरी है। इन मरीजों को उनकी सेहत में किसी भी तरह का बदलाव होने पर तुरंत हॉस्पिटल को बताना होगा। इसके अलावा इनके पास मेडिकल टीम भी दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि नए नियम के मुताबिक को-मोरबिड(कई बीमारियों वाले) कंडीशन वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी होम आइसोलेशन दिया जाएगा।

लेकिन उनका फिट होना बेहद जरुरी है और उन्हें पर्सनल मेडिकल स्पेशलिस्ट या हॉस्पिटल की ओर से सर्टिफिकेट लेना जरुरी होगा जोकि उनकी सेहत पर नजर भी रखेंगे। साथ ही बिना हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाएं भी होम क्वारेंटाइन ले सकती हैं। जिसके लिए उनकी गाइनीकोलॉजिस्ट को फिटनेस का सर्टिफिकेट देना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1183 patients discharge in a day for the first time, record 4344 samples collected, 256 cases, 10 deaths

https://ift.tt/34npXT3
August 24, 2020 at 04:51AM

No comments:

Post a Comment