Amazon

Monday, August 24, 2020

स्पेशल में तब्दील वुमन जेल में पांच कैदियों-हवालातियों ने की सेंधमारी, 48 घंटे में पंजाब की दो जेलों में तोड़ी दीवार

पंजाब की दो बड़ी जेलों लुधियाना व फरीदकोट में पिछले 48 घंटे में कैदियों-हवालातियों ने फरार होने की कोशिश में जेल में सेंधमारी कर डाली। हालांकि वारदात को अंजाम नहीं दे पाए, लेकिन इतना जरूर है कि अपनी मंजिल के काफी करीब पहुंच गए थे। जिससे जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को लुधियाना वुमन जेल में पांच कैदियों-हवालातियों ने भागने के लिए दीवार को तोड़ दिया, जिससे जेल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए।

इसकी भनक संबंधित चौकी तक को नहीं लगने दी गई और न ही कोई शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन उच्चाधिकारियों के ध्यान में उक्त मामले को ला दिया गया है, मगर उसे पेश किसी और लिहाजे से किया गया है। इस संबंध में महिला जेल सुपरिंटेंडेंट दमनजीत कौर ने बार-बार फोन करने पर नहीं उठाया। उनकी एक काॅल लगी, जिसमें फोन उठाने वाले ने कहा कि उनका फोन घर पर है।

जेल के इंटरनल सूत्रों ने दी अधिकारियों को सूचना

विभागीय सूत्रों के मुताबिक कोरोना की वजह से इन दिनों वुमन जेल को स्पेशल जेल में शिफ्ट किया गया है। जहां कैदियों और हवालातियों को, जिन्हें कोरोना के लक्ष्ण हो उन्हें क्वारेंटाइन किया जाता है। 5 कैदियों ने 6 के करीब ईंटे इसी की दीवार की निकाल रखी थी। उसके पास ही चम्मच व लोहे का छोटा-मोटा सामान भी पड़ा था, जिसका इस्तेमाल किया गया।

जेल प्रबंधन तक सूचना पहुंच गई कि अंदर सेंधमारी चल रही है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने मौके पर उन्हें सेंधमारी करते पकड़ लिया, जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। अधिकारियों की तरफ से उसे दोबारा रिपेयर का काम करवाया गया और उस होल को बंद करवा दिया गया। इसके बारे में किसी को भी कानों कान खबर नहीं होने दी गई।

फरीदकोट जेल में भी दीवार को तोड़ा
इसी तरह से फरीदकोट जेल में भी चार कैदियों ने बैरक 1 के बाथरूम के पास अलमारी में से दीवार को तोड़ा गया। जेल प्रबंधन ने जब उन्हें पकड़ा तो उनके पास से दो सरिये और कंबल को साथ जोड़कर रस्सी बनाई हुई थी, जोकि जेल से बाहर जाने में उनके लिए मददगार साबित होनी थी। हालांकि उससे पहले ही उन्हें धर-दबोचा गया।

किसी कैदी ने भागने की कोशिश नहीं की

दीवार में सेंधमारी नहीं हुई, वो सीलन की वजह से टूट गई थी, उसे रिपेयर करवाया जा रहा है। किसी कैदी या हवालाती ने भागने की कोशिश नहीं की। बाकी इस संबंध में महिला जेल सुपरिटेंडेंट ज्यादा सही से बता सकती है। -राजीव अरोड़ा, जेल सुपरिंटेंडेंट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:53AM

No comments:

Post a Comment