विदेश जाने की चाहत में युवक ने युवती से शादी रचा ली। पत्नी ने विदेश जाकर धोखा दे दिया और युवक को 36 लाख का चूना लग गया। थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद जसप्रीत कौर, नंबरदार जगमोहन सिंह जग्गा, सास सुखजीत कौर, साला गुरसेवक सिंह निवासी बंधनी खुर्द निहाल सिंह वाला मोगा पर पर्चा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
सदर के एएसआई जोरावर सिंह ने बताया कि गांव मलक के प्रितपाल सिंह ने शिकायत दी कि चार साल पहले उसकी शादी अमेरिका में रहने वाली जसप्रीत कौर से हुई थी। शादी में युवती के घरवालों ने विदेश जाने को लेकर 20 लाख और शादी-पार्टी का पूरा खर्च उठाने की मांग की तो उन्होंने सब कर दिया, लेकिन बाद में पता चला कि युवती अमेरिका में स्टडी करने गई थी।
इसके बाद उसकी पत्नी जसप्रीत आईलेट्स कर कैनेडा चली गई। मगर कैनेडा जाकर उसने उसे वहां बुलाने से साफ इनकार कर दिया। घर और मां के गहने रख भेजा था कैनेडा, वहां जाकर मुकरी
महिला पर अमेरिका में दर्ज है चोरी का पर्चा आरोपी महिला जसप्रीत कौर पर अमेरिका में चोरी का मामला भी दर्ज है। इसका खुलासा तब हुआ, जब आरोपी जमानत लेकर अमेरिका से भारत आई और अमेरिका में उसे भगोड़ा करार दे दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:54AM
No comments:
Post a Comment