Amazon

Monday, August 24, 2020

कोरोना मरीज अलग शौचालय व कमरा होने के साथ केयरटेकर होने पर घर में होंगे एकांतवास

डीसी बठिंडा बी. श्रीनिवासन ने बताया कि कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मरीजों को होम आइसोलेट के लिए प्रक्रिया निर्धारित करके कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं, जोकि कोरोना के लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आने के समय से लेकर ठीक होने तक हर सहायता के लिए हर समय तैयार रहेंगे। विशेष कोविड काल सेंटर स्थापित किया गया है।

इसके अलावा सिविल अस्पताल बठिंडा में विशेष टीमों का गठन किया गया जो कि मरीजों को तुरंत अपेक्षित सहायता उपलब्ध करवाएंगी। घर में एकांतवास किए गए मरीजों के पास घर में अलग कमरा और शौचालय होना चाहिए और घर में सरकारी हिदायतों अनुसार इलाज दौरान उनकी देखभाल करने के लिए कोई व्यक्ति मौजूद हो। यदि घर में यह सहूलियतें मौजूद नहीं हैं तो उसको कोविड मरीजों के लिए बनाए एकांतवास केन्द्रों में इलाज के लिए शिफ्ट किया जाएगा। घरों में एकांतवास किए मरीज निर्धारित किए दो परफार्मा भरकर अपनी फोटो समेत भेजेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment