Amazon

Monday, August 24, 2020

विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों का मूल्यांकन आज से, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पंजाब अचीवमेंट सर्वे संबंधी सेकंडरी विंग की ओर से सरगर्मियां तेज

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के तमाम सरकारी व अर्द्ध सरकारी स्कूलों में पंजाब अचीवमेंट सर्वे 2020 की तैयारी के संबंध में 6वीं से 12वीं की प्रश्नोत्तरी 24 अगस्त को आयोजित की जा रही है। राज शिक्षा खोज व सिखलाई परिषद पंजाब की ओर से विद्यार्थियों के सीखने परिणामों को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए इस क्विज पर आधारित नतीजों से अच्छी योजनाबंदी हो सकेगी।

डीईओ सेकंडरी हरदीप सिंह तग्गड़ ने बताया कि 6वीं से 12वीं तक के प्रमुख छह विषय पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक शिक्षा, गणित व विज्ञान जबकि सीनियर सेकंडरी क्लास 11वीं-12वीं के मुख्य पांच विषयों का ऑनलाइन टेस्ट लेने का मकसद विद्यार्थियों के सीखने परिणामों की जांच करना है। यह ऑनलाइन टेस्ट अप्रैल 2020 से जुलाई 22 तक निर्धारित किए पाठ्यक्रम में सीखने परिणामों पर आधारित होगा।

गूगल क्विज के जरिए तैयारी करवाई जा रही
पंजाब सर्वेक्षण की तैयारी संबंधी हो रहे ऑनलाइन क्विज के पैटर्न संबंधी डिप्टी डीईओ सेकंडरी भूपिंदर कौर व डिप्टी डीईओ सेकंडरी इकबाल सिंह बुट्‌टर ने बताया कि हाल की घड़ी में प्रश्न पत्र की बनावट पंजाब अचीवमेंट सर्वे के नमूने से काफी सरल रखी गई है। छठी से दसवीं कक्षा के छह विषयों के 5-5 प्रश्न होंगे जबकि 11वीं-12वीं के मुख्य पांच विषयों के 5-5 प्रश्न होंगे।

यह बहुवैकल्पिक प्रश्न (मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन) सीखने आधारित परिणामों अथवा स्थिति आधारित होंगे। पंजाब के समूह विद्यार्थियों को अध्यापकों व स्कूल मुखिया के जरिए इस संबंधी अग्रिम जानकारी दी जा रही है। अध्यापकों की ओर से पहले ही गूगल क्विज के जरिए विद्यार्थियों की तैयारी करवाई जा रही है।

टेस्ट संबंधी लिंक सुबह 6 बजे साझा किया जाएगा
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टेस्ट संबंधी लिंक 24 अगस्त को सुबह 6 बजे पंजाब एजुकेयर एप व जिला मेंटरों के जरिए साझा कर दिया जाएगा ताकि पूरे एक दिन के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार की ओर से इस संबंधी सेकंडरी विंग के अधिकारियों, स्कूल मुखिया व पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब टीमों तथा अध्यापकों से सर्वेक्षण की तैयारी संबंधी साप्ताहिक मूल्यांकन करने को साप्ताहिक ऑनलाइन बैठकें की जा रही हैं।

मीडिया कोआर्डिनेटर सुखपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि विभाग की ओर से सर्वे संबंधी पोस्टर बनाकर प्रचार मुहिम चलाई जा रही है। अनेक अध्यापक गांवों-शहरों में पोस्टर लगा रहे हैं तथा स्पीकरों के जरिए अभिभावकों, आम लोगों एवं गणमान्य लोगों को सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2FRALi3
August 24, 2020 at 04:45AM

No comments:

Post a Comment